बॉबी कटारिया का 'दादागीरी' का नया VIDEO वायरल, प्लेन के अंदर लेट कर सिगरेट के कश लगाता दिखा

punjabkesari.in Thursday, Aug 11, 2022 - 03:14 PM (IST)

नेशनल डेस्क: विमान के अंदर धूम्रपान करना जहां नियमों का उलंघन माना जाता है वहीं स्पाइसजेट के विमान के अंदर एक शख्स को बेधड़क सिगरेट पीते हुए देखा गया। वहीं इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।  हालांकि अधिकारियों ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

दरअसल,  सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में  गुरुग्राम निवासी और सोशल मीडिया सिलेब्रिटी बॉबी कटारिया जिनके 6.30 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, उन्हें विमान की सीट पर लेटे हुए सिगरेट पीते देखा गया है।  इतना ही नहीं वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने ट्वीटर पर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने इस मामले को उठाया। 
 
नागरिक उड्डयन से जुड़े सूत्रों ने कहा कि इस पुरानी घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है और उचित कार्रवाई की जाएगी।  नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने बताया कि बलविंदर कटारिया ने स्पाइसजेट की उड़ान से दुबई से नई दिल्ली की यात्रा की थी। वहीं दूसरी ओर बाॅबी कटारिया ने अपने वैरिफाइड इंस्टाग्राम पेज पर अपने इस कृत्य का बचाव किया।  

बता दें कि विमान के अंदर किसी भी तरह का धुम्रपान करना नियमों का उलंघन है क्योंकि ऐसे में विमान के अंदर किसी बड़ी अनहोनी होने का खतरा रहता है और इस बीच बाॅबी कटारिया का सरे नियमों की धज्जियां उड़ाते देखा गया और  इतना ही नहीं उनके इस तरह सिगरेट पीना यह सुरक्षा में चूक का मामला है।  

बता दें कि  बाॅबी कटारिया पहले भी की बार विवादों में आ चुके है। इससे पहले 28 जुलाई को उसे देहरादून में एक सड़क के बीच में शराब पीते हुए देखा गया था।  
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bobby Kataria (@katariabobby)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News