दुर्लभ मामला: सांप काटने के बाद फेल हो गई थीं महिला की दोनों किडनी, मात्र 6 हफ्ते में हुई ठीक

punjabkesari.in Monday, Jan 17, 2022 - 12:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  महाराष्ट्र के पुणे में एक महिला को सांप द्वारा काटे जाने का बेहद दुर्लभ मामला सामने आया है। दरअसल, इस महिला को सांप के काटने के बाद उसकी दोनों किडनी फेल हो गई थी जिसके बाद भी डाॅक्टरों ने इस महिला की जान बचा ली।  दरअसल, डाॅक्टरों द्वारा छह हफ्ते के डायलिसिस के बाद यह महिला पूरी तरह ठीक हो गई है। इस केस को देख डाॅक्टर भी इतने हैरान है कि वह इसे एक दुर्लभ मामला बता रहे है। बता दें कि पुणे के नोबल अस्पताल के डॉक्टरों ने ये जानकारी दी।
 

एक रिपोर्ट के अनुसार महिला को नोबल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में 2 दिसंबर को लाया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक उनके पेशाब निकलने में तेजी से कमी आने लगी और हर जगह सूजन हो गई।

 
नोबल अस्पताल के नेफ्रोलॉजिस्ट और प्रत्यारोपण चिकित्सक डॉ अविनाश इग्नैटियस ने कहा कि जब वह अस्पताल आई तो उसका शरीर में सूजन थी। वह गंभीर तौर पर गुर्दे के कम करने के बंद हो जाने पीड़ित लग रही थी। उसे तुरंत आईसीयू में भर्ती कराया गया। ब्लड रिपोर्ट में लाल रक्त कोशिकाओं और प्लेटलेट्स में कमी होने का पता चला है। कुछ टेस्ट के बाद हमने उसमें हेमोलिटिक यूरेमिक सिंड्रोम (एचयूएस) नाम के एक दुर्लभ बीमारी को देखा जो संभवत: सांप के काटने के कारण हुआ होगा। बाद में किडनी की बायोप्सी से भी इसकी पुष्टि हुई। 
 

डॉ इग्नैटियस ने कहा कि उसे फौरन डायलिसिस की जरूरत थी। एचयूएस की पहचान के बाद प्लास्माफेरेसिस को भी तत्काल शुरू कर दिया गया क्योंकि उपचार में किसी भी तरह की देरी से उसकी किडनी को हमेशा के लिए नुकसान पहुंच सकता था और हालात जानलेवा हो सकते थे। 
 

डॉक्टर के अनुसार प्लास्मफेरेसिस के दौरान दूषित प्लाज्मा को एक विशेष प्लाज्मा-फिल्टर द्वारा हटा दिया गया और और इसे स्वस्थ प्लाज्मा से बदला गया। महिला छह सप्ताह तक डायलिसिस पर रहीं। इन छह हफ्तों में उसके पेशाब निकलने की गति में सुधार हुआ। वह अब ठीक हो रही है। उनकी किडनी ठीक हो गई है और उन्हें अब डायलिसिस की जरूरत नहीं पड़ेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News