बहन के दोस्त ने युवती से किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Tuesday, Sep 10, 2019 - 05:01 AM (IST)

नई दिल्ली: अलीपुर में एक युवती के साथ उसी की बहन के दोस्त ने दुष्कर्म किया। उसके बाद युवक लड़की को जबरन पंजाब में अपने एक रिश्तेदार के घर ले गया। पीड़िता का आरोप है कि बलात्कार से बचने के लिए परिवार वालों ने युवक से उसकी जबरन शादी भी करा दी। वह किसी तरह से परिवार के चंगुल से छूटकर अपने घरवालों से मिली है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। युवक के खिलाफ बलात्कार आदी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक गांव सुंगरपुर की रहने वाली लड़की ने पुलिस को बताया कि 25 फरवरी 2019 को वह अपनी बहन के साथ पार्लर जाने के लिए निकली थी। उसकी बहन ने उसे घूमने जाने के लिए कहा। वह उसके साथ चली गई। उसकी बहन के दोस्त के साथ दो लड़के आशू और रविन्द्र उर्फ राजू भी थे। बहन दोस्त के साथ चली गई और शनि मन्दिर पर मिलने की बात कही। जबकि वह रविन्द्र और आशू के साथ इंतजार करती रही। 

फोन पर जब उसने अपनी बहन से संपर्क किया तो बहन ने उसे बताया कि वह अपने दोस्त के साथ जा रही है। वह अब नहीं आएगी। दोनों लड़कों ने उसे घर छोडऩे का आश्वासन दिया। उन्होंने उसे पानी पीने के लिए दिया। जिसको पीकर वह बेहोश हो गई। उसको जब होश आया, वह किसी अमनदीप नामक युवक के घर पर थी। तीनों आपस में बातें कर रहे थे। 

युवती को इतना पता है कि जब वह बेहोशी की हालत में थी। उसके साथ रविन्द्र ने उसकी बिना मर्जी से उसके साथ बलात्कार किया था। रविन्द्र उसे बेहोशी की हालत में ही अपनी बुआ के घर पंजाब ले गया। जहां पर उसे पूरी तरह से होश आया। उसके परिवार से कई बार उसे घर जाने की विनती की। लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी। परिवार वालों ने कहा कि अगर बलात्कार के मामले से बचना है तो रविन्द्र और लड़की की शादी करा दो। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News