कनाडा में सिख वकील ने ब्रिटिश क्वीन की फोटो सामने शपथ लेने से किया इंकार

punjabkesari.in Saturday, Jul 02, 2022 - 01:22 PM (IST)

टोरंटोः  कनाडा  में एडमोंटन  (अल्बर्टा ) में एक पंजाबी वकील प्रभजोत सिंह वरिंग ने इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ  के कानून के तहत शपथ लेने से इंकार करते हुए कहा कि यह उनके अधिकारों का उल्लंघन है।

 

ज्ञात हो कि यहां कानून की पढ़ाई करने के बाद वकील बने प्रभजोत सिंह ने एक अमृतधारी सिख  होने कारण इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ की तस्वीर के सामने शपथ लेने से इनकार कर दिया था  । वकील प्रभजोत  ने कहा कि वह महारानी के सामने शपथ लेकर अपने पेशे में नहीं जाना चाहते।

 

प्रभजोत सिंह ने कहा कि महारानी  के कानून के तहत उन्होंने शपथ नहीं ली क्योंकि हमने आजादी के लिए  कुर्बानियां दी हैं। बता दें कि  कनाडा में कई राज्यों ने इस शपथ कानून को निरस्त कर दिया है, लेकिन  अल्बर्टा में अब भी इसे फॉलो किया जा रहा। लेकिन लोगों द्वारा यहां भी इसका विरोध किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News