हिमाचल उपचुनाव: सिद्धू, चन्नी और कन्हैया होंगे कांग्रेस के स्टार प्रचारक, यहां देखें पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Friday, Oct 08, 2021 - 03:22 PM (IST)

नेशनल डेस्क: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। जारी हुई लिस्ट के मुताबिक, कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, और कांग्रेस नेता राज बब्बर, कन्हैया कुमार को कांग्रेस के स्टार प्रचारक के रुप में नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस हाईकमान ने करीब 20 स्टार प्रचारकों के नामों की सूची जारी की है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, आनंद शर्मा, राजीव शुक्ला, आशा कुमारी, धनीराम शांडिल, कांग्रेस नेता सचिन पायलट, गुरकीरत सिंह कोटली, संजय दत, कौल सिंह ठाकुर, सुखविंदर सिंह सुक्खू, कुलदीप सिंह राठौर, मुकेश अग्निहोत्री, राजेंद्र राणा, मेजर जनरल सेवानिवृत्त धर्मवीर सिंह राणा और शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह का नाम कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News