यूक्रेन-रूस युद्ध के दिल दहलाने वाले वीडियो आए सामने, देखकर रो रहे लोग

punjabkesari.in Saturday, Feb 26, 2022 - 07:11 PM (IST)

इंटरनेशल डेस्कः रूसी सेना यूक्रेन पर हमलों की रफ्तार तेज कर दी है। दोनों देशों के बीच जंग के भयानक वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं जिनको देखकर लोग रो रहे हैं।  हालात एसे हैं कि रूसी सेना जल्द ही कीव पर कब्जा कर सकती है। पिछले तीन दिनों में रूसी सेना ने यूक्रेन पर चार तरफ से हमला कर उसकी सेना को पीछे हटने पर मजबूर किया है।  इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने चिंता जताई है कि कीव पर रूसी सेना के कब्जे का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि आज की रात हमारे लिए सबसे कठिन होने वाली है, लेकिन हमें खड़े रहना होगा।  जेलेंस्की को अमेरिका की तरफ से यूक्रेन छोड़ने का प्रस्ताव मिला था। लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। 

 

यूक्रेन की राजधानी के मेयर ने शहर में रूसी सैनिकों के हमले के चलते कर्फ्यू की अवधि को बढ़ा दिया है। मेयर विटाली क्लिट्स्चको ने टेलीग्राम पर कहा कि शाम पांच बजे से सुबह आठ बजे तक कीव में कड़ा कर्फ्यू लागू रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘कर्फ्यू के दौरान सड़क पर मौजूद सभी नागरिकों को दुश्मन के तोड़फोड़ और टोही समूहों का सदस्य माना जाएगा।'' दो दिन पहले लागू किया गया कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह सात बजे तक था।

PunjabKesari

यूक्रेन ने पकड़े चार रूसी सैनिक
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने ट्विटर पर एक तस्वीर जारी की है जिसमें रूस के चार सैनिक नजर आ रहे हैं, जिन्हें यूक्रेन की सेना ने पकड़ा है। कुलोबा ने अपने ट्वीट में लिखा कि ये लोग मासूम नागरिकों को मारने के लिए, हमारे घर तबाह करने के लिए विदेशी जमीन पर आए। आपकी ताकत झूठी है।
 

 

एस्तोनिया ने रूस के लिए बंद किया अपना हवाई क्षेत्र
एस्तोनिया ने रूसी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर लिया है। यहां के प्रधानमंत्री काजा कालास ने यूरोपीय संघ के अन्य देशों से भी यह कदम उठाने का अनुरोध किया है। पोलैंड, यूके, चेक गणराज्य और बुल्गारिया भी प्रतिबंध लगा चुके हैं।

PunjabKesari

यूक्रेन की राजधानी कीव के मेयर विटाली क्लित्श्को ने शहर में आज शाम पांच बजे से (स्थानीय समयानुसार) कर्फ्यू लागू करने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू रविवार की सुबह आठ बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान जो भी बाहर दिखाई देगा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मेयर ने कहा कि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले को दुश्मन माना जाएगा।


 

 

हंगरी पहुंच रहे हैं भारतीय छात्
हंगरी में भारतीय दूतावास ने बताया है कि भारतीय छात्रों के बैच जहोनी क्रॉसिंग पर यूक्रेन से हंगरी में प्रवेश कर रहे हैं। ये अब बुडापेस्ट की यात्रा करेंगे जहां से इन्हें आज एयर इंडिया के विमान से माध्यम से भारत ले जाया जाएगा। इसके साथ ही दूतावास ने हंगरी के रास्ते यूक्रेन से निकलने वाले भारतीय छात्रों के लिए एडवायजरी भी जारी की है।
PunjabKesari
 
भारत के सामने रूस -अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध बनाए रखने की चुनौती
भारत में यूक्रेन के मानद कौंसल कमाल के सिंह ने कहा है कि यूक्रेन पर रूस के हमले के मद्देनजर भारत के लिए अमेरिका और रूस के साथ कूटनीतिक संबंध बनाए रखना खासा मुश्किल होगा। उन्हेंने कहा कि यह रूस की ओर से किया गया एक दुर्भाग्यपूर्ण आक्रमण है, जो किसी देश की संप्रभुता को चुनौती देता है। लेकिन, भारत के लिए यह एक कड़ा कदम है क्योंकि उसके सामने चुनौती रूस और अमेरिका दोनों के साथ राजनयिक संबंध बनाए रखने की है।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News