CM चन्नी के 'भगाओ यूपी-बिहार के भैयों को' के बयान पर भड़की शिवसेना, कहा- वह लोग भी हिन्दुस्तानी हैं

punjabkesari.in Thursday, Feb 17, 2022 - 12:46 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पंजाब में 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का एक बयान इन दिनों खूब सुर्खियों में है।  दरअसल, हाल ही में एक रैली में प्रियंका गांधी के साध मौजूद सीएम चन्नी के 'भगाओ यूपी-बिहार के भैयों को' बयान को लेकर अब शिवेसना  ने उनपर निशाना साधा है। शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा है कि यूपी-बिहार के लोग भी हिन्दुस्तानी हैं, इसलिए उनका मजाक उड़ाना बंद करें।
 

प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राजनीतिक दलों ने यूपी और बिहार के लोगों को विफल कर दिया है, इसलिए जिनके पास विकल्प है वे पलायन कर जाते हैं। ठीक वैसे ही जैसे भारतीय विदेश जाना चाहते हैं। बाद की सरकारें उन्हें अवसर और रोजगार नहीं दे पाती, लेकिन जब वे दूसरे राज्यों में होते हैं तो उसकी अर्थव्यवस्था में उनका योगदान होता है। सस्ते मजदूर आपके सेवा प्रदाता हैं, वे आपके व्यवसायी हैं, उद्यमी हैं, विधायक हैं और नौकरशाह हैं. सबसे जरूरी बात यह है कि वह भारतीय हैं. उनका मजाक उड़ाना बंद करो।

 
 बता दें कि  रूपनगर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ रैली कर रहे सीएम चन्नी ने कहा था कि पंजाबियों एकजुट हो जाओ  यूपी, बिहार और दिल्ली के भइयों को पंजाब में घुसने नहीं देना है, जो यहां राज करना चाहते हैं। इतना ही नहीं चन्नी के इस बयान पर प्रियंका गांधी भी खिलखिला कर हंसी और जमकर तालियां बजाई।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News