कड़ाके की ठंड से कांपा उत्तर भारत, छाया घना कोहरा...दिल्ली में 2 डिग्री तक गिर सकता है पारा

punjabkesari.in Wednesday, Dec 16, 2020 - 10:54 AM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर भारत के कई हिस्सों में बुधवार को ठंड बढ़ गई और कई राज्यों में घना कोहरा छाया रहा जबकि दिल्ली में इस मौसम का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, तो वहीं कश्मीर में मंगलवार रात का तापमान शून्य से नीचे चला गया। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में घना कोहरा छाया रहा। बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से बहने वाली बर्फीली हवाओं ने दिल्ली का पारा 4.1 डिग्री सेल्सियस तक नीचे ला दिया, जो इस मौसम में अब तक का शहर का न्यूनतम तापमान है। 

PunjabKesari

पारा 3 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आगे भी तापमान में गिरावट जारी रहेगी। बुधवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है और शुक्रवार तक इसके पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली जैसे छोटे इलाकों में अगर एक दिन के लिए भी तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे या लगातार दो दिन तक सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहता है तो शीतलहर की घोषणा की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी राज्यों में ठिठुरन बढ़ गई है।

PunjabKesari

पहाड़ों में जबरदस्त बर्फबारी
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिनों से भारी बर्फबारी हो रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर जितनी बर्फबारी और बारिश होगी मैदानी इलाकों में उतनी ही ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों में उत्तर भारत के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली ही नहीं बल्कि पंजाब में भी ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों में जितनी बर्फबारी होगी, मैदानी इलाकों में उतनी ही ठंड बढ़ेगी। वहीं, मुंबई सहित महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पुडुचेरी, केरल और तमिलनाडु में 17-18 दिसंबर को भारी बारिश होने का अनुमान है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News