कोरोना संक्रमण को लेकर जागरूकता फैलाने आगे आई शिव सेना, बांटे मास्क

punjabkesari.in Monday, Jan 17, 2022 - 09:18 PM (IST)


साम्बा : कोविड-19 की तीसरी लहर में बढ़ी रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के कार्यकर्ताओं ने आज साम्बा नगर के बाजारों में बिना मास्क आने-जाने वालों को मास्क बांटे और उन्हें मास्क पहनने के बारे में जागरूक किया।

 

इस अवसर पर शिवसेना बाला साहेब ठाकरे की साम्बा जिला इकाई  के अध्यक्ष नीलम सिंह संबयाल, कमल भट्टी, अरुण संबयाल, विजय मन्याल, लवली महाजन, राकेश गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद जिनकी देखरेख में मास्क वितरण किया गया। इन शिवसेना नेताओं ने कहा कि कोरोना की रोकथाम सभी नागरिकों का कर्तव्य है और मास्क पहनने सहित सभी कोविड उपयुक्त नियमों का पालन करके कोरोना पर अंकुश लगाया जा सकता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News