जदयू के बागी नेता का हमला, सरकार की गलत नीतियों के चलते लोकतंत्र खतरे में

punjabkesari.in Wednesday, Feb 14, 2018 - 01:37 PM (IST)

पटनाः जदयू के बागी नेता शरद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है और देश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहें हैं।

शरद यादव ने कहा कि लव जिहाद के नाम पर विभिन्न गुटों में रोष पैदा किया जा रहा है। गाय के नाम पर हत्याएं की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने महागठबंधन को तोड़कर बिहार की जनता का अपमान किया है।

जदयू के बागी नेता शरद यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह भविष्य के महागठबंधन का नेतृत्व कर सकते हैं। उन्हें एक अच्छे महागठबंधन के नेता के रूप में देखा जा रहा है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News