शनि के मार्गी होने से शुरू होगी मंदी छंटनी, न्याय करेंगे शनिदेव

punjabkesari.in Monday, Sep 23, 2019 - 09:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जालंधर (धवन): सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह शनि अब हो चुके हैं मार्गी अर्थात सीधी दिशा की ओर शनि देव ने प्रस्थान 18 सितम्बर को धनु राशि में शुरू कर दिया है जिसके सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। पंचकूला के लाल किताब वाले ज्योतिषी आर.के. वर्मा के अनुसार पिछले कई महीनों से मंदी के दौर से गुजर रहे व्यापारी कुछ राहत अवश्य महसूस करेंगे। शनि न्याय के देवता हैं वह अब अवश्य न्याय भी करेंगे।  

PunjabKesari Shani special

उन्होंने कहा कि शनि मार्गी होने से प्रत्येक व्यक्ति की कुंडली में अब परिस्थितियां बदलेंगी। शनि सूर्य पुत्र हैं और एक महान व पूजनीय ग्रह हैं। हम जितनी पूजा-अर्चना करेंगे तथा साथ ही सद्कर्म करेंगे, तो हमेशा शनि की कृपा के पात्र बने रहेंगे। वर्मा ने कहा कि लोग शनि से डरते हैं लेकिन शनि सबके मित्र हैं, क्योंकि आप जो भी काम करते हैं, वहां शनि अवश्य विराजमान होते हैं। जिस वाहन पर हम रोजाना सवारी करते हैं, वह शनिदेव की देन हैं। सद्कर्म करने वालों को वह पीड़ा नहीं पहुंचाते हैं। बुरे कर्म करने वालों को दंडित करते हैं। शनि के मार्गी होने से अब मंदी के दौर से हम बाहर निकलेंगे। 

PunjabKesari Shani special

उन्होंने कहा कि मेष राशि वाले अपनी छतों को साफ रखें व घर के पिछले कमरे में रोशनी न आने दें, तब भाग्य साथ देगा। वृष राशि वाले गलती से भी किसी का वाहन न खरीदें अन्यथा चोट आदि का डर रहेगा। मिथुन राशि वालों के कार्यों में बढ़ौतरी के आसार हैं। कर्क राशि वाले दुश्मनों से सावधान रहें व चमड़े की वस्तुएं न खरीदें। सिंह राशि वाले विद्यार्थी शनि मंत्र का जाप करें, कन्या राशि वाले अगर मांस व शराब का सेवन नहीं करते हैं तो उन्हें कई सुख-सुविधाएं मिलेंगी। तुला राशि वाले अपने घरों की छतों पर जंग लगा सामान उठाकर बाहर फैंकें। वृश्चिक राशि वालों के लिए धन की कमी हट सकती है। धनु राशि वाले तेज दिमाग का इस्तेमाल करें तो शनि मददगार रहेगा। मकर राशि वालों के लिए स्थान परिवर्तन का योग बनेगा। कुंभ राशि वालों को लाभ मिलने के आसार हैं जबकि मीन राशि वालों के व्यापार व कामकाज का विस्तार होगा। 

PunjabKesari Shani special
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News