श्रीनगर में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़

punjabkesari.in Thursday, Jul 08, 2021 - 06:36 PM (IST)

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में श्रीनगर में एक सैक्सरैकेट का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने करीब पांच लड़कियों को पकड़ा और उन्हें महिला पुलिस के हवाले किया।


जानकारी के अनुसार पुलिस को टेंगपोरा में सैक्स रैकेट के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इसी पर छापेमारी करते हुये पुलिस ने पांच लड़कियों को हिरासत में लिया। यह लड़कियां नौगाम, तिब्बत कालौनी हावल, अरिपाल त्राल, अनंतनाग और डलगेट की रहने वाली हैं। इस संदर्भ में बटमालू पुलिस चैकी में एफआईआर दर्ज की गई है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News