दिल्ली में भीषण शीतलहर, 4 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा...मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

punjabkesari.in Monday, Dec 20, 2021 - 08:30 AM (IST)

नेशनल डेस्क: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत का ज्यादातर हिस्सा शीतलहर के प्रकोप में आ चुका है। दिल्ली में इस सीजन में पहली बार तापमान चार डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि दिल्ली के सफदरजंग में रविवार सुबह पारा जरूर 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा पर जाफरपुर में यह 3.3 और लोधी रोड में यह 3.6 डिग्री था। यही नहीं मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार के लिए 'येलो अलर्ट' भी जारी किया है। साथ ही दिल्ली में 24 और 25 दिसंबर को बूंदाबांदी के भी आसार हैं। वहीं, 21 दिसंबर के बाद से दिल्ली में सर्दी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

PunjabKesari

दिल्ली में 'येलो अलर्ट' के मायने?
IMD विशेष चेतावनी जारी करने के लिए रंगों के नाम के कोड का इस्तेमाल करता है। इसके जरिए एक विशेष स्थान पर मौसम की स्थिति दर्शाने की कोशिश होती है। येलो अलर्ट की चेतावनी गंभीर रूप से खराब मौसम का संकेत देती है। इससे यह भी पता चलता है कि मौसम आने वाले दिनों में और बिगड़ सकता है। ऐसे अलर्ट का मकसद किसी विशेष क्षेत्र में लोगों को सतर्क करना होता है। बाढ़ या भारी बारिश के दौरान भी ऐसे अलर्ट जारी किए जाते हैं।

PunjabKesari

उत्तराखंड के लिए भी येलो अलर्ट
मौसम विभाह ने उत्तराखंड के लिए भी 18 से 21 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई स्थानों जैसे रानीचौरी, मुक्तेश्वर, मसूरी, पिथौरागढ़ और न्यू टिहरी में तापमान जीरो डिग्री के करीब दर्ज किया गया है।

PunjabKesari

राजस्थान, पंजाब में भी गिरा पारा
दिल्ली के अलावा उत्तर-पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में तापमान शून्य के करीब दर्ज किया गया है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में दिन का तापमान सामान्य से कई डिग्री कम रहा। पूर्वी राजस्थान के सीकर में शून्य से 2.5 डिग्री कम तापमान दर्ज किया गया। यह सामान्य से 8.5 डिग्री नीचे है। चुरू में तापमान शून्य से 2.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया जो सामान्य से 8.4 डिग्री कम है। ऐसे ही पंजाब के अमृतसर में 0.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। बठिंडा में सामान्य से 3.5 डिग्री कम 0.1 डिग्री तापमान रहा।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News