शिवसेना सांसद संजय राउत लीलावती अस्पताल में भर्ती, एंजियोप्लास्टी की तैयारी शुरू

punjabkesari.in Wednesday, Dec 02, 2020 - 07:12 PM (IST)

नेशनल डेस्क: शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत को हृदय में दर्द उठने के बाद उन्हें मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि वह पहले से ही हृदय संबंधित रोग से जूझ रहे हैं और कुछ दिन पहले ही डॉक्टर ने उनका एंजियोप्लास्टी किया था। अब एक बार फिर हृदय में तकलीफ होने के बाद वे अस्पताल में भर्ती हुए हैं और डॉक्टरों की ओर से उन्हें फिर से उन्हें एंजियोप्लास्टी की सलाह दी गई है। खबर है कि डॉक्टर मैथ्यू और डॉक्टर अजित मेनन के मार्गदर्शन में राउत की एंजियोप्लास्टी की जाएगी।

बता दें कि संजय राउत की एक बार एंजियोप्लास्टी हो चुकी है। राउत को बीते साल दो स्टेंट लगाए गए थे। ये स्टेंट अप्रैल 2020 में ही लगाए जाने थे लेकिन कोरोना महामारी के वजह से यह आपरेशन आगे बढ़ाना पड़ा था। बीते साल जब संजय राउत लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए थे तब डॉक्टरों ने उनकी एंजियोग्राफी की थी जिसमें दो ब्लॉकेज पाए थे। उसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। एंजियोप्लास्टी करने में भी डॉक्टर मैथ्यू और डॉक्टर अजीत मेनन शामिल थे। दिल की बीमारी का पता लगाने के लिए यह एंजियोग्राफी की जाती है। एंजियोग्राफी की प्रक्रिया को पूरा करने में 5 से 10 मिनट का समय लगता है।

संजय राउत शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता होने के साथ ही पार्टी के राज्यसभा सांसद भी हैं। उन्हें उद्धव ठाकरे का काफी खास माना जाता है। राज्य की हर समस्या पर मुखर होकर बोलते हैं। बीते महीने वह बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत से उलझ गए थे। जिसके बाद कंगना ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई थी।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

rajesh kumar

Recommended News

Related News