भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन, पीएम मोदी और रक्षा मंत्री ने जताया
punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2020 - 08:57 AM (IST)
नेशनल डेस्क: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री का रविवार सुबह निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने वित्त, रक्षा और विदेश मामलों में एक मजबूत छाप छोड़ी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि जसवंत सिंह जी ने हमारे देश की सेवा पूरी मेहनत से की, पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान। अटल जी की सरकार के दौरान, उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त, रक्षा और विदेश मामलों में एक मजबूत छाप छोड़ी। उनके निधन से दुखी हूं।
राजनाथ सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ नेता के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया कि जसवंत सिंह जी को उनकी बौद्धिक क्षमताओं के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने राजस्थान में भाजपा को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। शांति।