सेल्फी डे 2021: महिलाओं के अलावा पुरुषों को भी पसंद है सेल्फी लेना, जानें इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें

punjabkesari.in Monday, Jun 21, 2021 - 03:36 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दुनियाभर में आज यानी 21 जून को सेल्फी डे मनाया जा रहा है। दुनिया में अधिकतर लोगों को सेल्फी लेना पसद है, लोकिन आपको बता दें कि ऐसे बहुत कम लोग है जो सेल्फी के फैक्ट्स के बारे में जानते हैं, जैसे कि सेल्फी की शुरुआत कैसे हुए और यह कैसे पूरी दुनिया में लोकप्रिय हुई इत्यादि। आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।

  1. वर्ष 2013 में सेल्फी शब्द ऑक्सफोर्ड डिस्कशनरी का हिस्सा बना।
  2. पहली बार ऑफिशियल तौर पर सेल्फी शब्द को रिकार्ड में साल 1939 में शामिल किया गया जब अमेरिका के फिलाडेल्फिया के रहने वाले फोटोग्राफर ने अपने बैकयार्ड के साथ अपनी फोटो क्लिक की थी।
  3. साल 2014 में सबसे ज्यादा सेल्फी स्टिक की बिक्री की गई। यह जानकारी डिस्कवरी की रिपोर्ट से सामने आई है।
  4. रिपोर्ट के मुताबिक एक व्यक्ति औसत सालभर में 450 सेल्फी क्लिक करता है।
  5. आपको जानकर हैरानी होगी कि Honor की रिसर्च रिपोर्ट में पाया गया कि महिलाओं के मुकाबले पुरूष अधिक सेल्फी क्लिक करते हैं।
  6. हॉलिवुड सुपरस्टार Bradley Cooper द्वारा साल 2014 के ऑस्कर अवर्ड इवेंट के वक्त क्लिक की गई सेल्फी को अब तक सबसे ज्यादा बार री-ट्वीट किया गया है।
  7. अगर भारत की बात की जाए तो ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2019 में पाया गया कि भारत सेल्फी से होने वाली मौत के मामले में सबसे आगे हैं। दुनियाभर में होने वाली कुल मौत 259 में से आधी से ज्यादा भारत में हुई हैं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Recommended News

Related News