संसद बजट सत्र का दूसरा चरण: 14 मार्च सुबह 11 बजे शुरू होगी कार्यवाही...वेंकैया नायडू और ओम बिरला ने दी अनुमति

punjabkesari.in Wednesday, Mar 09, 2022 - 03:40 PM (IST)

नेशनल डेस्क: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही 14 मार्च से सामान्य समय पर सुबह 11 बजे से आरंभ होगी। राज्यसभा के सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च को सुबह 11 बजे से शुरू होगा। दोनों सदनों के सदस्य हालांकि कोरोना संकट के दौरान की तरह दीर्घाओं में भी बैठेंगे। प्रेस दीर्घा खुली होगी।

 

राज्यसभा सभापति और एम. वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दोनों सदनों के कार्यवाही के दौरान सदस्यों के बैठने की व्यवस्था पर चर्चा की है। दोनों सदनों के महासचिवों ने कोरोना महामारी की मौजूदा स्थिति पर विचार विमर्श किया। कोविड टीकाकरण पर भी दोनों अधिकारियों ने चर्चा की। संसद का मानसून 2020 सत्र पूरी तरह से कड़े कोविड मानकों के बीच संपन्न कराया गया था। दोनों सदनों की बैठकें अलग-अलग दो पालियों में आयोजित की गई थी। संसद के बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से आठ फरवरी तक चला था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News