अमरनाथ यात्रा के दौरान साम्बा  मेंड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षा बल हाई अलर्ट, सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाया जा रहा तलाशी अभियान

punjabkesari.in Wednesday, Jul 06, 2022 - 11:19 PM (IST)

साम्बा  (संजीव): अमरनाथ यात्रा के दौरान जिले में ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। जिले के रामगढ़ क्षेत्र में बुधवार को सेना, पुलिस, बीएसएफ  व सीआरपीएफ  के जवानों ने सीमा से सटे दग छन्नी फतवाल, एसएमपुरा, नारायणपुर में तलाशी अभियान चलाया। ज्ञात रहे बीते दिनों ड्रोन गतिविधि देखी गई थी जिसके बाद से संवेदनशील क्षेत्रों में थ्री-टीयर सर्च अभियान चलाकर पूरे इलाके की गहन जांच की जा रही है। बुधवार को रामगढ़ के सीमा से सटे क्षेत्रों में भी थ्री-टीयर सर्च अभियान चलाए गए।

 

सर्च अभियान का नेतृत्व डीएसपी आपरेशन गारू राम भारद्धाज ने किया। उनके साथ थाना प्रभारी रामगढ़ इंस्पैक्टर आशा नंद भी अपनी टीमों के साथ इन अभियानों का हिस्सा बने। सुबह सवेरे ही सर्च अभियान शुरू किए गए जो दोपहर तक जारी रहे। इस दौरान जवानों ने सरहद के साथ लगते जंगली व सरकंडों वाली जगहों की बारीकी से जांच की। उधर बडी-ब्राहमणा  के स्मैलपुर में भी सीआरपीएफ की 38 बटालियन जवानों ने जंगली क्षेत्रों में अपने सर्च अभियान चलाकर पूरे क्षेत्र की गहन जांच की। 
 

‘’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News