दिल्ली से अयोध्या, उत्तराखंड के लिए शुरू हो सकती है सी प्लेन सेवा, तैयारियों में जुटी सरकार

punjabkesari.in Monday, Jan 04, 2021 - 07:21 PM (IST)

नेशनल डेस्कः पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देश की पहली सी प्लेन सेवा की शुरूआत की थी। यह सेवा साबरमती रिवर फ्रंट से केवड़िया में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी तक है। अब जल्द ही आप दिल्ली से अयोध्या या फिर मुंबई से शिरडी तक भी सी प्लेन सेवा का लुफ्त उठा पाएंगे। जहाजरानी और जल मंत्रालय के तहत आने वाले सागरमाला डिवेलपमेंट कंपनी लिमटेड (SDCL) ने इसके लिए इच्छुक कंपनियों को आमंत्रित किया है।

रामनगरी अयोध्या के लिए सी प्लेन सेवा का प्रस्ताव
इसके अलावा लोनावाला और गणपतिपुले के लिए भी सीप्लेन में उड़ान भरना संभव हो पाएगा। आने वाले समय में देश के कई अन्य रूटों पर भी सीप्लेन सेवा शुरू हो सकती है। जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने सागरमाला सीप्लेन सेवा (एसएसपीएस) के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) आमंत्रित किया है। इसमें दिल्ली के युमना रिवर फ्रंट से प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या के लिए भी सीप्लेन चलाने का जिक्र है।

इन जगहों के लिए भी सी प्लेन सेवा का विचार
मंत्रालय ने सेवा प्रदाता कंपनियों से दिल्ली की यमुना रिवरफ्रंट से अयोध्या, टिहरी, श्रीनगर (उत्तराखंड) और चंडीगढ़, मुंबई से शिरडी, लोनावाला और गणपतिपुले, सूरत से द्वारका, मांडवी और कांडला के अलावा अंडमान और निकोबार और लक्षद्वीप समूह के लिए ईओआई (ईओआई) मांगा है। 

22 जनवरी तक मांगी गई प्रतिक्रिया
सागरमाला सीप्लेन सेवा के संयुक्त विकास और संचालन के लिए मंत्रालय सागरमाला डिवेलपमेंट कंपनी लिमिटेड (एसडीसीएल) के साथ एक विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) बनाना चाहती है। इसके लिए इच्छुक परिचालकों से 22 जनवरी, 2021 तक महत्वाकांक्षी परियोजना पर प्रतिक्रिया मांगी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News