महाराष्ट्र पर सांसदों और मार्शलों के बीच धक्का-मुक्की, सदन से बाहर निकाले गए कांग्रेस सदस्य

punjabkesari.in Monday, Nov 25, 2019 - 01:49 PM (IST)

नई दिल्ली: लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र मुद्दे पर सदन में हंगामे के दौरान मार्शलों ने पार्टी की दो महिला सांसदों के साथ ‘‘धक्का-मुक्की'' की। चौधरी ने संसद भवन परिसर में संवादददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि वह इंतजार कर रहे हैं कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जिम्मेदार मार्शलों के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं। वहीं केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस सांसदों ने मार्शलों के साथ जो किया वह दुर्भाग्यपूर्ण है। केन्द्रीय मंत्री नने कहा कि कांग्रेस ने आज सारी सीमाएं लांघ दी, जिस तरीके से मार्शल के साथ व्यवहार किया गया हम इसकी भर्त्सना करते हैं।

 

बता दें कि स्पीकर ने महाराष्ट्र मुद्दे पर सदन में शोर कर रहे कांग्रेसी सासंदों को बाहर जाने के आदेश दिए जिसके बाद वे मार्शलों से भिड़ गए। कांग्रेसी सासंदों ने आज सदन में किसी भी मैंबर को बोलने नहीं दिया। कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हमारी दो महिला सांसदों ज्योति मणि और राम्या हरिदास के साथ मार्शलों ने सदन में धक्का-मुक्की की।'' ज्योति मणि ने कहा कि यह दुखद है कि राम्या हरिदास और मेरे साथ सदन में धक्का-मुक्की की गई। हमने इस बारे में स्पीकर के समक्ष शिकायत की है।

 

महाराष्ट्र मुद्दे पर सदन में बड़ा पोस्टर लहारने वाले कांग्रेस सांसद हिबी इडेन ने कहा कि विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन मार्शलों के जरिए इसे रोकने की कोशिश हुई और महिला सांसदों के साथ धक्का-मुक्की की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है। इस बीच, कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष पार्टी चाहते हैं कि दोनों सांसद.. हिबी इडेन और टी एन प्रतापन सदन में उनके आचरण के लिए क्षमा मांगें, लेकिन कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News