पहली बार महिला वकील बनेगी सुप्रीम कोर्ट की जज

punjabkesari.in Thursday, Jan 11, 2018 - 08:10 PM (IST)

नई दिल्ली: वरिष्ठ अधिवक्ता इंदू मल्होत्रा शीर्ष अदालत में सीधे न्यायाधीश नियुक्त होने वाली पहिला महिला वकील होंग । सूत्रों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इंदू मल्होत्रा और उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के एम जोसेफ को शीर्ष अदालत में बतौर न्यायाधीश नियुक्त किये जाने की सिफारिश की है। इंदू बार से सीधे न्यायाधीश नियुक्त होने वाली पहली वरिष्ठ अधिवक्ता होंगी। उन्हें 2007 में वरिष्ठ अधिवक्ता बनाया गया था। वह आजादी के बाद से उच्चतम न्यायालय की सातवीं महिला न्यायाधीश होंगी। फिलहाल न्यायमूर्ति आर भानुमति सर्वोच्च न्यायालय में इकलौती महिला न्यायाधीश हैं। 

आमतौर पर किसी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश या न्यायाधीश को उच्चतम न्यायालय भेजा जाता है। ऐसा कम ही होता है कि किसी वरिष्ठ अधिवक्ता को सीधे शीर्ष अदालत का न्यायाधीश बनाया जाये। न्यायमूर्ति जोसेफ उत्तराखंड उच्च न्यायालय की उस पीठ का हिस्सा रहे हैं, जिसने 2016 में राज्य में लागू राष्ट्रपति शासन को निरस्त किया था। न्यायमूर्ति एम फातिमा बीवी उच्चतम न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश थीं, जिन्हें 1989 में नियुक्त किया गया था। उसके बाद न्यायमूर्ति सुजाता वी मनोहर, न्यायमूर्ति रुमा पाल, न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा और न्यायमूर्ति रंजना देसाई भी शीर्ष अदालत की न्यायाधीश बनी थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News