सौरभ भारद्वाज होंगे दिल्ली जल बोर्ड के नए उपाध्यक्ष,  दिल्ली सरकार ने किया एलान

punjabkesari.in Tuesday, Mar 22, 2022 - 08:31 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष बदल दिया है। आम आदमी पार्टी ने ग्रेटर कैलाश विधायक सौरभ भारद्वाज को दिल्ली जल बोर्ड के नया उपाध्य बनाया है। इससे पहले इस पद की जिम्मेदारी राघव चड्ढा के पास थी। पंजाब से राज्यसभा के लिए नामांकन करने के बाद अब यह जिम्मेदारी सौरभ भारद्वाज काे साैंपी गयी है। 

Greater Kailash MLA Saurabh Bharadwaj to be the new Vice-Chairman of Delhi Jal Board: Delhi Govt pic.twitter.com/MC8CsxyZuj

— ANI (@ANI) March 22, 2022

सौरभ भारद्वाज लगातार तीन बार से ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से विधायक चुने जा चुके हैं। साल 2013, साल 2015 और फिर साल 2020 में हुए चुनावों में सौरभ भारद्वाज विधायक चुने गए थे।  बता दें दिल्ली जल बोर्ड का गठन 6 अप्रैल 1998 को दिल्ली विधान सभा के एक अधिनियम के जरिए किया गया था। दिल्ली सरकार के जल मंत्री सत्येंद्र जैन, इसके अध्यक्ष हैं। मंत्रालय का मुखिया ही दिल्ली जल बोर्ड का पदेन अध्यक्ष होता है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News