दिल्ली में थमी कोरोना की रफ्तार, सत्येंद्र जैन ने कहा- राजधानी का डबलिंग रेट देश से कम

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2020 - 01:42 PM (IST)

नई दिल्ली/ डेस्क। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि दिल्ली में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। दिल्ली में कोरोना के मामलों की संख्या 50 दिन से भी अधिक दिन में डबल हो रही है, जबकि देश में कोरोना का डबलिंग रेट 20 दिन है। वहीं सत्येंद्र जैन ने ये भी बताया कि दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। दिल्ली के अस्पतालों में अधिकतर कोरोना मरीज दिल्ली के बाहर के हैं। 
 

राजधानी में पिछले 2 सप्ताह में पॉजिटिव रेट 6% पर और एक्टिव केसों की संख्या स्थिर बनी हुई है। हालांकि मौतों की संख्या में गिरावट आ रही है। सोमवार को दिल्ली सरकार ने 3 अगस्त से 9 अगस्त तक का कोरोना का साप्ताहिक रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट कार्ड के अनुसार दिल्ली में पिछले 2 सप्ताह में दिल्ली का पॉजिटिव रेट 6% ही बना हुआ है, यानी 100 लोगों के टेस्ट में भी अभी सिर्फ 6 लोग ही पॉजिटिव आ रहे हैं। वहीं एक्टिव की संख्या भी करीब-करीब स्थिर बनी हुई है। 


अभी दिल्ली में 7.4% एक्टिव केस हैं। दिल्ली एक्टिव केस की संख्या में पिछले सप्ताह ही देश में दूसरे स्थान से चौदवें स्थान पर आ गई है। रिकवरी रेट में भी हल्का सा सुधार हुआ है। पिछले सप्ताह कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 89.57 प्रतिशत था जो इस सप्ताह बढ़कर करीब 90% पहुंच गया है। राष्ट्रीय स्तर पर कोणों का रिकवरी रेट 68. 78% है। 


दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में अब धीमी गति से इजाफा हो रहा है। यहां सोमवार को 24 घंटों में कोरोना के 707 नए मामले सामने आए हैं और एक दिन में 20 मरीजों की जान गई है। इसके साथ ही राजधानी में संक्रमण के कुल मामले 1 लाख 46 हजार 134 हो गए हैं। संक्रमण के कुल मामलों में सक्रिय मामलों की संख्या 10,346 है। वहीं 1,31,657 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 4,131 लोगों की जान जा चुकी है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Murari Sharan

Recommended News

Related News