होम आईसोलेशन में मरीज़ पॉज़िटिव आने के 7 दिन बाद डिस्चार्ज हो सकता है- स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन

punjabkesari.in Friday, Jan 07, 2022 - 12:09 PM (IST)

नेशनल  डेस्क:  दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने  राज्य में कोरोना हालातों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के करीब 17 हजार नए केस आने की संभावना है और वहीं पॉजिटिविटी रेट 17% हो सकता है.   
 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी मरीज़ जो होम आईसोलेशन में है वह पॉज़िटिव आने के 7 दिन बाद डिस्चार्ज हो सकता है अगर उसको 3 दिन लगातार कोई लक्षण नहीं आता है। इसमें मरीज़ को फिर से टेस्ट कराने की आवश्यकता नहीं है।

 
 सत्येंद्र जैन ने आज जानकारी देते हुए बताया कि कल 15,000 मामले आए थे। मेरे हिसाब से आज 17,000 नए मामले आने की संभावना। पॉजिटिविटी रेट कल से 1-2% ज़्यादा होने की संभावना है। कल पॉजिटिविटी रेट 15% के आस पास थी आज 17-18% होने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News