आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा- वे खुशकिस्मत हैं कि उनके पास ''बेस्ट लीगल टीम'' है, नहीं तो....

punjabkesari.in Monday, Nov 01, 2021 - 12:58 PM (IST)

मुंबईः  मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान को करीब 28 दिन बाद जेल से रिहाई मिली। वहीं आर्यन की पैरवी करने वाले वकील सतीश मानशिंदे ने कहा है कि आर्यन भाग्यशाली थे कि उनके पिता शाहरुख खान ने उनके लिए सबसे अच्छी लीगल टीम हायर की। सतीश मानेशिंदे ने कहा कि अगर उनके खिलाफ कुछ भी नहीं मिलने के बाजवूद शाहरुख खान का बेटा 25 दिनों तक सफर कर सकते हैं तो उनका क्या होगा जो वकीलों का खर्च नहीं उठा सकते।
 

गौरतलब है कि मुंबई से गोवा जा रहे लग्जरी क्रूज पर छापेमारी के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किए गए आर्यन की चार बार जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी जिसके बाद उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसने उन्हें 28 अक्टूबर को जमानत दे दी।
 

मानशिंदे ने कहा कि मुझे लगता है कि दो निचली अदालतें अपने अधिकार क्षेत्र का प्रयोग करने में विफल रहीं। निचली अदालतों की अनिच्छा ने कानूनी व्यवस्था पर बोझ डाला है और हाई कोर्ट में मामले लंबित हैं। आर्यन भाग्यशाली है कि उनके पिता ने उन्हें वह लीगल टीम दिया जो उन्होंने सोचा था। मानशिंदे ने आगे कहा कि हजारों लोग गरीब हैं जो वकीलों का खर्च नहीं उठा सकते। हमारी न्यायिक प्रणाली को उनके बारे में सोचना चाहिए और तरीका सुधारना चाहिए।
 

मानशिंदे ने आगे कहा कि आर्यन को पहले ही गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए था। हम हाई कोर्ट  के फैसले के बारे में उत्साहित हैं। हालांकि, कोई वसूली नहीं, कोई सबूत नहीं, कोई उपभोग नहीं, कोई कब्जा नहीं, कोई साजिश नहीं और कोई सचेत कब्जा नहीं था। उसे गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए था।
 

उन्होंने कहा कि अधिवक्ता ने आर्यन को 3 अक्टूबर को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था, और उसे तब जमानत मिल जानी चाहिए थी। मानेशिंदे ने कहा कि अदालतों की हालत खराब है और एक मजबूत न्यायपालिका के निर्माण के प्रयास किए जाने चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News