रमजान के पाक महीने में आतंकियों की नापाक करतूत, बारामूला में सरंपच को गोली मारी

punjabkesari.in Friday, Apr 15, 2022 - 07:46 PM (IST)

श्रीनगर: शुक्रवार को आतंकवादियों ने बारामूला में एक सरपंच को गोली मार दी। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।


जानकारी के अनुसार आतंकवादियों ने पट्टन में मंजूर अहमद पुत्र मोहम्मद सादिक निवासी गोशबाग को निकट से गोली मारी। सादिक को घायल अवस्था मंे अस्पताल ले जाया गया पर डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित करार दिया।


पुलिस के अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है और तलाशी अभियान जारी है। 


आपको बता दें कि बुधवार को आतंकवादियों ने शोपियां में एक स्थानीय नागरिक को गोली मारी थी। अल्पसंख्यक समुदाय के नागरिक की भी ईलाज के दौरान मौत हो गई थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News