आप सांसद संजय सिंह का बीजेपी पर हमला- बोले- इनके शासित राज्यों में मजदूरों की हो रही पिटाई

punjabkesari.in Monday, May 18, 2020 - 03:58 PM (IST)

नई दिल्ली/डेस्क। पूरे देश में कोरोना लॉकडाउन (Corona lockdown) के कारण प्रवासी मजदूरों (Migrant Worker) का बुरा हाल है। उनकी रोजी चली गई है और वह अपने गृह राज्य जाने के लिए दर-दर की ठोकरें खानें को मजबूर हैं। वहीं इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह (Sanjay singh) ने बीजेपी प्रशासित राज्यों में गरीब मजदूरों के साथ अत्याचार होने की बात कही है। उन्होंने अपनी बात का प्रमाण देने के लिए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो भी शेयर किया है। 



विजय रूपाणी जी शर्म करो- संजय सिंह
इस वीडियो में मजदूरों को पुलिस वाले लाठी से पीटते नजर आ रहे हैं। इस वीजियों खो शेयर करते हुए संजय सिंह ने लिखा है कि ये है भाजपा का “गुजरात माडल” गरीब मज़दूरों को जानवरों की तरह पीटा जा रहा है। विजय रूपाणी जी शर्म करो जिन गरीबों को रोटियां देनी चाहिये उन्हें लाठियां दे रहे हो।

 

भाजपा ने गरीबों को मरने के लिए छोड़ दिया- संजय सिंह
वहीं संजय सिंह का कहना कि 'भाजपा ने गरीबों को मरने के लिए छोड़ दिया है, भाजपा केवल अमीरों की सोचती है।अमीरों की पार्टी है। गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश जहां-जहां भाजपा का राज है, भूखे पेट गरीबों को बर्बरतापूर्वक पीटा जा रहा है। याद रखना भाजपाईयों गरीब की लाठी में आवाज नहीं होती'।

 

बीजेपी का क्रूर चेहरा आया सामने
संजय सिंह ने बीजेपी पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि समाज के अंतिम आदमी से बीजेपी का कोई लेना देना नहीं है। इस वक्त की सबसे बड़ी समस्या प्रवासी मजदूरों का पलायन है, लेकिन बीजेपी सरकार पर इसके लिए कुछ करने को तैयार नहीं है। 2 करोड़ 20 लाख यात्रियों को भेजने की क्षमता भारत के पास है। उसेक बाद भी गिनी चुनी ट्रेने केंद्र सरकार चला रही है। गुजरात में मजदूरों को मारा जा रहा है। भूखे गरीबों को लाठी से पिटवाया जा रहा है। इस कोरोना संकट में बीजेपी का सबस क्रूर चेहरा सामने आया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Murari Sharan

Recommended News

Related News