आप नेता संजय सिंह ने बताया, लॉकडाउन 4.0 में दिल्ली को क्यों दी गई इतनी छूट ?

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2020 - 08:57 AM (IST)

नई दिल्ली/डेस्क। लॉकडाउन 4 (Lockdown 4) में दिल्ली में लगभग सभी तरह की आर्थिक गतिविधियां शुरू करने को लेकर विपक्ष केजरीवाल सरकार (Kejriwal Govt) को लगातार घेर रहा है। विपक्ष का कहना है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली को खोलने का फैसला लेकर दिल्ली को बहुत बड़े कोरोना संकट में डालने का काम किया है। विपक्ष के इन आरोपों का जवाब देते हुए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay singh) ने दिल्ली में आर्थक गतिविधियों को शुरू करने असल वजह बताई है। 

संजय सिंह का कहना है कि इस लॉकडाउन के कारण लाखों मजदूरों के आगे रोज-रोटी का संकट आ गया  है। कई कोरोना के डर से तो कई भूखे मरने के डर से किसी भी तरह अपने घर पहुंचना चाहते हैं। देश की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। ऐसे में लॉकडाउन को धीरे-धीरे खोलना ही एक मात्र रास्ता है। 


रोजगार के साधन जुटाने हैं करना होगा ये काम
लोगों के लिए यदि रोजगार के साधन जुटाने हैं तो आर्थिक गतिविधियों को शुरू करना ही होगा। यही कारण है कि दिल्ली में लॉकडाउन 4 में केजरीवाल सरकार ने आर्थिक गतिविधियों को सावधानी पूर्वक खोलने का फैसला लिया है। वहीं मजदूरों की बदहाली को लेकर संजय सिंह ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साध है। 

 

संजय सिंह ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना
उनका कहना है कि भाजपा ने गरीबों को मरने के लिए छोड़ दिया है, भाजपा केवल अमीरों की सोचती है।अमीरों की पार्टी है। गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश जहां-जहां भाजपा का राज है, भूखे पेट गरीबों को बर्बरतापूर्वक पीटा जा रहा है। याद रखना भाजपाईयों गरीब की लाठी में आवाज नहीं होती। 

संजय सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम आदमी से बीजेपी का कोई लेना देना नहीं है। इस वक्त की सबसे बड़ी समस्या प्रवासी मजदूरों का पलायन है, लेकिन बीजेपी सरकार पर इसके लिए कुछ करने को तैयार नहीं है। 2 करोड़ 20 लाख यात्रियों को भेजने की क्षमता भारत के पास है। उसेक बाद भी गिनी चुनी ट्रेने केंद्र सरकार चला रही है। गुजरात में मजदूरों को मारा जा रहा है। भूखे गरीबों को लाठी से पिटवाया जा रहा है। इस कोरोना संकट में बीजेपी का सबस क्रूर चेहरा सामने आया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Murari Sharan

Recommended News

Related News