किसान आंदोलन के बीच संजय राउत की रक्षा मंत्री को नसीहत- चीन और पाकिस्तान पर करें सर्जिकल स्ट्राइक

punjabkesari.in Thursday, Dec 10, 2020 - 12:55 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर जारी किसान आंदोलन के बीच शिवसेना के प्रवक्ता और सांसद संजय राउत  ने मोदी सरकार को पाकिस्तान आैर चीन के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करने की नसीहत दी। दरअसल केंद्र सरकार में मंत्री रावसाहेब दानवे के किसान आंदोलन के पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ हाेने के दावे के बाद राउत ने यी बयान दिया। 

 

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों के हाथ एक अौर बड़ी कामयाबी, लश्कर का  सक्रिय आतंकी गिरफ्तार
 

गंभीरता से विचार करें प्रधानमंत्री और गृहमंत्री: राउत
संजय राउत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर केंद्रीय के एक मंत्री ये जानकारी देते है कि ये जो किसान आंदोलन चल रहा इसके पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ है, तो रक्षा मंत्री को तुरंत चीन और पाक पर सर्जिकल स्ट्राइक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और सेनाओं की चीफ को को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: हिंदू और जैन धर्म के लोगों ने मांगा कुतुब मीनार में पूजा-पाठ का अधिकार

रावसाहेब दानवे के बयान पर मचा था बवाल 
बता दें कि रावसाहेब दानवे ने बुधवार को दावा किया कि तीन नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर जारी किसानों विरोध प्रदर्शनों के पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी(एनआरसी) को लेकर पहले मुसलमानों को गुमराह किया गया, लेकिन ये प्रयास सफल नहीं हुए। 

 

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में बची छुट्टियां अब नहीं होगी बर्बाद, कंपनियाें ने स्टाफ के लिए बदले नियम
 

किसान आंदोलन के पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ: दानवे
दानवे ने कहा था कि जो आंदोलन चल रहा है, वह किसानों का नहीं है। इसके पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ है। इस देश में मुसलमानों को पहले भड़काया गया। (उन्हें) क्या कहा गया? एनआरसी आ रहा है, सीएए आ रहा है और छह माह में मुसलमानों को इस देश को छोड़ना होगा। क्या एक भी मुस्लिम ने देश छोड़ा? उन्होंने कहा कि वे प्रयास सफल नहीं हुए और अब किसानों को बताया जा रहा है कि उन्हें नुकसान सहना पड़ेगा। यह दूसरे देशों की साजिश है। हालांकि मंत्री ने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया कि किस आधार पर उन्होंने यह दावा किया कि किसानों के विरोध के पीछे दोनों पड़ोसी देश हैं । ं


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News