संबित पात्रा का प्रियंका-राहुल गांधी पर हमला, कहा- राजस्थान दलितों के खिलाफ अत्याचार पर क्यों चुप हैं?

punjabkesari.in Tuesday, Oct 12, 2021 - 05:23 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस शासित राज्यों में दलितों पर हो रहे अत्याचार को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की चुप्पी को लेकर उन पर तीखा हमला बोला। राजस्थान, महाराष्ट्र और झारखंड में अनुसूचित जाति (एससी) समुदायों के सदस्यों के खिलाफ अत्याचार की कथित घटनाओं का हवाला देते हुए, भाजपा ने कहा कि जो लोग खुद को दलित अधिकारों के पैरोकार के रूप में पेश करते हैं, वे ऐसी घटनाओं की अनदेखी कर रहे हैं।

यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, “राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा दोनों खुद को दलित अधिकारों के समर्थक के रूप में पेश करते हैं, लेकिन वे राजस्थान और अन्य राज्यों में अनुसूचित जातियों के खिलाफ अत्याचार पर चुप क्यों हैं?"

उन्होंने आश्चर्य जताया कि लखीमपुर खीरी में हुई घटना के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में “राजनीतिक पर्यटन” पर जाने वाले विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता कांग्रेस शासित राज्यों का दौरा क्यों नहीं करते हैं जब उन राज्यों से दलितों के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं सामने आती हैं। इसी तरह की भावनाएं व्यक्त करते हुए भाजपा महासचिव दुष्यंत गौतम ने आरोप लगाया कि यह कांग्रेस पार्टी ही थी जिसने दलितों के सबसे बड़े नायक बीआर आंबेडकर का अनादर किया और अपने शासन के दौरान उन्हें कभी उचित सम्मान नहीं दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News