कोविड-19 के मुशिकल दौर में  अस्पताल ओपीडी पर्ची के लिए बूसल रहा 200 रूपए

punjabkesari.in Saturday, May 08, 2021 - 08:50 PM (IST)

साम्बा  (अजय): जिला प्रशासन साम्बा द्वारा 5 मई को एक आदेश जारी करके जिला अस्पताल साम्बा में ओ.पी.डी. सेवा बंद करके उसे कोविड-19 अस्पताल घोषित कर दिया था और उसकी जगह पर क्रिश्चु ज्योति अस्पताल साम्बा को OPD and Emergency के लिए शुरू कर दिया था।  इस आदेश के बाद से ही लगातार यह बात सामने आ रही थी कि यह  अस्पताल ओ.पी.डी.पर्ची काटने के लिए गरीब, मजबूर मरीज से 200 रूपए चार्ज कर रहा है और प्रशासन के आदेश की धज्जियां उड़ा रहा है, जबकि छोटे से ईलाज के लिए भी मंहगे बिल बना रहा है। 


 वहीं स्थिति की पुष्टि करने के लिए शनिवार को ए.सी.आर. साम्बा जतिंद्र मिश्रा और तहसीलदार साम्बा रामपाल भी अस्पताल में पहुंचे और उन्होंने भी इस बात की पुष्टि की है। यह बात बिलकुल सत्य है कि यह अस्पताल ओ.पी.डी.   लिए प्रत्येक मरीज को 200 रूपए चार्ज कर रहा है। इसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इस प्राइवेट अस्पताल के प्रबंधक के साथ भी बातचीत की और मौके पर ही डिप्टी कमिश्नर साम्बा अनुराधा गुप्ता को फोन करके सूचित किया।  


 जानकारी देते हुए ए.सी.आर. साम्बा जतिंद्र मिश्रा ने यह अस्पताल हर मरीज से यह ओ.पी.डी. पर्ची के लिए 200 रूपए चार्ज कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन से कोविड-19 के केस ज्यादा होने पर जिला अस्पताल को कोविड-19 का अस्पताल बना दिया था और इस प्राइवेट क्रिश्चु ज्योति अस्पतात में जिला के नान- कोविड-19 व एमरजैंसी मरीजों के लिए ओ.पी.डी. शुरू की थी। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधक को आर्डर की एक बार फिर से कापी दे दी गई है और अगर फिर भी यह चार्ज करते हैं तो इन पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले की पूरी जानकारी डिसी साम्बा को दे दी गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News