देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद को देश का नमन,  पीएम मोदी बोले- आपके उच्च विचार हमें सदैव करेंगे प्रेरित

punjabkesari.in Thursday, Dec 03, 2020 - 02:06 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 136 वीं जयंंती पर उन्हे नमन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि प्रसाद जी का सादा जीवन और उच्च विचार के सिद्धांत पर आधारित उनका जीवन देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

PunjabKesari

 वेंकैया नायडू ने भी दी श्रद्धांजलि
वहीं उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी प्रसाद जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह एक ऐसे निस्वार्थ नेता थे, जिन्होंने देश की राजनीति को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू को उद्धृत करते हुए एक ट्वीट में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। वह निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले और स्वप्नदर्शी नेता थे जिन्होंने भारत की राजनीति को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह अपनी सादगी और दूसरों के प्रति करुणा के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।

PunjabKesari

स्वतंत्रता आंदोलन के महान सेनानी को शत्-शत् नमन:  नड्डा 
इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी पूर्व राष्ट्रपति की जयंती पर उन्हें नमन किया। नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के महान सेनानी, भारत के प्रथम राष्ट्रपति, ‘भारत रत्न' डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। राष्ट्र निर्माण में स्वयं को समर्पित कर, सादगी पूर्ण जीवन जीने वाले राजेंद्र बाबू का व्यक्तित्व देशवासियों को सदा प्रेरित करता रहेगा।

PunjabKesari

महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे प्रसाद 
डॉ. प्रसाद देश के प्रथम राष्ट्रपति एवं महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।  उनका जन्म 1884 में बिहार में हुआ था और वह महात्मा गांधी के बेहद करीबी सहयोगी थे। आजादी के बाद वह भारत के पहले राष्ट्रपति बने। उन्होंने संविधान सभा का भी नेतृत्व किया था। वहीं वह देश के एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति हैं जिनका कार्यकाल एक बार से ज्यादा का रहा। वह राष्ट्रपति के पद पर 1950-62 के बीच आसीन रहे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News