स्थायी करने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

punjabkesari.in Thursday, Apr 21, 2022 - 08:48 PM (IST)

कठुआ  : नियमित करने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाते हुए वीरवार को प्रदर्शन किया। नगर परिषद कठुआ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों ने अपने हकों को लेकर नारेबाजी करते हुए आवाज बुलंद की।  कर्मियों ने कहा कि पिछले कई सालों से वे लोग सेवाएं दे रहे हैं लेकिन उनकी मांगों को शुरू से ही आनाकानी की जा रही है।

 

उन्होंने कहा कि गत दिनों अधिकारियों से भी मिले थे और उन्होंने समय मांगा था लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाए गए जिसके चलते वे हड़ताल पर जाकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों पर जल्द गौर कर उन्हें नियमित करने सहित अन्य मांगों पर गौर न किया गया तो वे आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News