G20 शेरपा बैठक सम्पन्न, रूसी नेता ने ''महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास'' मुद्दे पर लिए की भारत की तारीफ

punjabkesari.in Thursday, Dec 08, 2022 - 03:27 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः उदयपुर में भारत की अध्यक्षता में G20 अध्यक्षता की बैठक समावेशी विकास, बहुपक्षवाद और महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास  आदि प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर महत्वपूर्ण बातचीत के साथ  संपन्न हो गई। इस दौरान रूसी G20 शेरपा स्वेतलाना लुकाश ने समूह की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक के रूप में 'महिला-नेतृत्व विकास' को रखने के लिए भारत और भारतीय शेरपा अमिताभ कांत की सराहना की। जी 20 के शेरपा अमिताभ कांत ने चर्चा की शुरुआत करते हुए कृषि, व्यापार और निवेश, रोजगार, भ्रष्टाचार-विरोध, पर्यटन और संस्कृति विषयों पर छह अलग-अलग कार्य समूहों के साथ-साथ भारत की जी 20 प्राथमिकताओं की जानकारी दी। इसमें उन्होंने आपसी प्रयासों को मजबूत करने पर जोर दिया।

 

उन्होंने कृषि, व्यापार, रोजगार, भ्रष्टाचार और आर्थिक अपराधों से निपटने के लिये परिवर्तनकारी प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। आर्थिक विकास में वैश्विक बाधाओं पर चर्चा के दौरान, प्रतिनिधियों ने दीर्घकालिक समाधान और सार्थक साझेदारी के माध्यम से लचीला विकास प्राप्त करने के महत्व को रेखांकित किया। चौथे सत्र में बहुपक्षीय सुधारों और ऐसी संस्थाओं के निर्माण की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित किया गया, जो जरूरतों और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम हों। साथ ही  व्यवधानों को दूर करने और खाद्य, ईंधन और उर्वरक आपूर्ति की सुरक्षा को बढ़ावा देने से संबंधित मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।   

 
पांचवें सत्र की चर्चा महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास और विकास के मामले में महिलाओं को सबसे आगे रखने की आवश्यकता पर केंद्रित  रही।  इस सत्र में किए गए हस्तक्षेपों ने लैंगिक अंतर को कम करने, शिक्षा और कौशल के माध्यम से महिलाओं की क्षमता बढ़ाने, नेतृत्व की भूमिकाओं में महिलाओं को बढ़ावा देने और महिला श्रमिकों की भागीदारी को बढ़ावा देने जैसी महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं पर ध्यान आकर्षित किया। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News