Russia-Ukraine War:  यूक्रेन की नहीं NATO सैनिकों की मदद करेगा अमेरिका, आज PM मोदी से विचार-विमर्श करेंगे बाइडेन

punjabkesari.in Friday, Feb 25, 2022 - 11:17 AM (IST)

नेशनल डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को अपने संबोधन में कहा कि अमेरिका यूक्रेन मुद्दे पर नई दिल्ली के रुख पर भारत के साथ परामर्श कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा मुद्दा है जिसे दोनों पक्ष पूरी तरह से हल करने में सक्षम नहीं हैं। जब राष्ट्रपति बाइडन से यह पूछा गया कि भारत, अमेरिका का एक प्रमुख रक्षा साझेदार है और क्या वॉशिंगटन यूक्रेन और रूस के मुद्दे पर तालमेल बिठा रहा है, तो बाइडन ने कहा,‘'हम भारत के साथ परामर्श कर रहे हैं। हमने इसे पूरी तरह से इसे हल नहीं किया है। बता दें कि भारत ने यूक्रेन के मुद्दे पर किसी का पक्ष नहीं लिया है और इस मुद्दे को हल करने के साथ-साथ तनाव को कम करने के लिए राजनायिक और बातचीत का आह्वान किया है।

 

बाइडेन ने रूस पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की 
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को रूस पर नए प्रतिबंधों को लागू करने की घोषणा की। उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन पर आक्रमण के लिए एक आक्रामक और धौंसाने वाला करार दिया। बाइडन ने कहा,‘‘पुतिन हमलावर हैं। उन्होंने इस युद्ध को चुना है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अकेले ऐसा नहीं कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिकी सेना यूक्रेन में प्रवेश नहीं करेगी, बल्कि नाटो सैनिकों की सहायता करेगी। 

 

रूस पर साइबर अटैक की तैयारी में अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को रूस में साइबर हमले किए जाने का विकल्प दिया गया था। बाइडन को सुझाव देने वाली कमेटी से जुड़े नजदीकी लोगों ने ये जानकारी दी। बाइडन को दिए विकल्पों में रूस की इंटरनेट सेवाओं को बाधित करना, वहां की बिजली सप्लाई को बंद करना, रेल कनेक्विटी को रोकना जैसे सुझाव शामिल थे। इन विकल्पों की मदद से अमेरिका को यूक्रेन में अपने सैन्य अभियानों को चलाने में मदद मिलती व रूसी सेना की आपूर्ति क्षमता को कमजोर किया जा सकता है। हालांकि सूत्रों ने कहा कि अभी बाइडन ने इस सुझावों पर कोई निर्णय नहीं लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News