रूस-यूक्रेन जंग में भारत का ''तिरंगा'' बना सुरक्षा कवच- पाकिस्तानी-तुर्की छात्रों ने भी भारतीय ध्वज उठा बचाई जान

punjabkesari.in Wednesday, Mar 02, 2022 - 01:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क: ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत भारत लगातार यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वतन वापिसी करा रहा है। इसके तहत नौवीं उड़ान यूक्रेन में फंसे 218 भारतीयों को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से लेकर मंगलवार देर रात नई दिल्ली पहुंची। 
 
इस बीच यूक्रेन में मानइस तापमान में फंसे लोग अपनी जान बचाने के लिए बेहद जद्दोजहद कर रहे है। वहीं रूस-यूक्रेन जंग के बीच भारतीय झंडा लोगों की जान बचाने में बेहद अहम भूमिका निभा रहा है केवल भारतीयों के लिए ही नहीं ब्लकि  पाकिस्तानी और तुर्कियों के लिए भारत का तिरंग ढाल बन कर खड़ा है। 

दरअसल, रूस-यूक्रेन जंग के बीच भारतीय झंडे ने कई पाकिस्तानी और तुर्कियों की जान बचाई है। इस बात की जानकारी भारतीय छात्र ने दी। वतन लौटे भारतीय छात्र ने बताया कि कैसे वे भारतीय झंडे को देखाकर कई अलग-अलग चौकियों को पार कर पाए थे जिसमें जिसमें उनके साथ पाकिस्तान और तुर्की के छात्र शामिल थे। 

#WATCH | "We were easily given clearance due to the Indian flag; made the flag using a curtain & colour spray...Both Indian flag & Indians were of great help to the Pakistani, Turkish students," said Indians students after their arrival in Bucharest, Romania#UkraineCrisis pic.twitter.com/vag59CcPVf

— ANI (@ANI) March 2, 2022

दरअसल,  रूस-यूक्रेन के युद्ध के दौरान भारत अपनी नागिरकों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों से निकाल रहा है। ऐसे में भारतीय नागरिक यूक्रेन को छोड़ पड़ोसी देशों की सीमाओं पर फंसे हुए है।  

यूक्रेन से लौटे छात्रों ने बताया कि तिरंगे ने न केवल भारतीय छात्रों की रक्षा की है, बल्कि इससे पाकिस्तानी और तुर्की छात्रों की भी बचाई गई है। छात्र ने बताया कि हमें यूक्रेन में कहा गया था कि भारतीय होने और भारतीय ध्वज के रखने से उन्हें कोई समस्या नहीं होगी।  लेकिन भारतीय छात्रों के पास तिरंगा न  होने के कारण वह बाजार से कुछ रंगीन स्प्रे और एक पर्दा खरीद तिरंगा बना रहे है ताकि वह अपनी जान बचा सके।

छात्रों ने बताया कि हमने बाजार से कुछ रंगीन स्प्रे और पर्दा खरीद भारत का झंडा बनाया।   एक छात्र ने आगे कहा, "तुर्की और पाकिस्तानी छात्र भी भारतीय झंडे का इस्तेमाल कर रहे थे।  उन्होंने बताया कि भारतीय ध्वज पाकिस्तानी और तुर्की छात्रों के लिए बहुत मददगार साबित हुआ था। 

 


  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News