पाकिस्तान ने रूस से मांगा सस्ता कच्चा तेल; पुतिन ने दिखाया ठेंगा, बेइज्जत कर दिया ये जवाब

punjabkesari.in Saturday, Dec 03, 2022 - 02:17 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः  भारत की तरह कच्चे तेल पर भारी छूट  पाने पाकिस्तान रूस गया था  लेकिन उसे बेइज्जत होकर  खाली हाथ लौटना पड़ा।  पाकिस्तान ने रूस से कच्चे तेल पर  30-40 फीसदी छूट मांगी  लेकिर रूस ने   पाकिस्तान को ठेंगा दिखाते हुए कहा कि वह इस समय कोई छूट नहीं दे सकता, क्योंकि सारे तेल के लिए पहले से ही कमिटमेंट हो चुका है। साथ ही रूस ने पाकिस्तान से यह भी कहा कि वह पहले पाकिस्तान स्ट्रीम गैस पाइपलाइन के अपने वादे को पूरा करे। यह पाइपलाइन कराची से लाहौर तक डलनी है ।

 

मीडिया रिपोर्ट  के अनुसार  पाकिस्तानी अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल जिसमें पेट्रोलियम राज्य मंत्री मुसादिक मलिक, पेट्रोलियम सचिव मोहम्मद महमूद, मास्को में पाकिस्तान के दूतावास में संयुक्त सचिव तथा अन्य अधिकारी , कच्चे तेल में छूट की मांग लेकर रूस गया था। पाकिस्तानी अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने रूसी अधिकारियों के साथ बातचीत में कच्चे तेल पर 30-40 फीसदी की छूट की मांग की थी जिसको रूस ने अस्वीकार कर दिया।  रिपोर्ट के अनुसार वार्ता बिना किसी ठोस नतीजे के खत्म हो गई।  , रूस ने साफ कहा कि वह दूसरे देशों को जिस कीमत पर तेल बेचता है, उसी कीमत पर पाकिस्तान को देगा।रूस ने पाकिस्तान से यह भी कहा कि पहले वह गैस पाइपलाइन बनाए।

 

रूस ने कहा, 'पाकिस्तान सबसे पहले पाकिस्तान स्ट्रीम गैस पाइपलाइन (PSGP) की बहुप्रतीक्षित प्रमुख परियोजना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान करे, जिसका निर्माण कराची से लाहौर तक होना है।' साथ ही रूस ने यह भी कहा कि सारे रूसी क्रूड ऑयल के लिए इस समय बड़े खरीदारों के साथ डील हो चुकी है। इससे पहले पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने कहा था कि अमेरिका पाकिस्तान को रूसी क्रूड ऑयल खरीदने से नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान जल्द ही रूस से सस्ता क्रूड ऑयल खरीद सकता है। पिछले महीने यूएस यात्रा पर गए डार ने अमेरिकी अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें रूस से तेल खरीदने के मुद्दे पर भी बात हुई थी। इसके बाद अमेरिका ने कहा कि उसे पाकिस्तान के रूस से कच्चा तेल खरीदने पर कोई आपत्ति नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News