बंगाल में महिलाओं के साथ हो रहे रेप मामलों पर छलका रूपा गांगुली का दर्द, कहा- यह द्रौपदी चीरहरण जैसा

punjabkesari.in Wednesday, Apr 13, 2022 - 03:40 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ लगातार हो रहे अत्याचारों पर भाजपा सांसद रूपा गांगुली का दर्द छलक कर सामने आया है। महाभारत सीरियल में द्रोपदी का किरदार निभाने वाली रूपा गांगुली ने एनएनआई में दिए एक साक्षात्कार में बहुत ही भावुक नजर आ रही है। हंसखाली में नाबालिक के साथ दुष्कर्म और काकद्धीप में रेप की घटना के बाद उन्होंने कहा कि ये सभी घटनाएं द्रौपदी के चीरहरण के समान हैं कि कैसे एक तरफ उसे निर्वस्त्र किया जा रहा था और लोग हंस रहे थे, ठीक वैसी ही स्थिति आज भी है। 

रात दस बजे होटल आ जाती थी और फूट-फूट कर रोती थी
रूपा गांगुली ने ANI को दिए अपने साक्षात्कार में कहा कि, मैंने जब महाभारत में द्रौपदी के किरदार को निभाया था, लेकिन चीरहरण वाला सीन करने के बाद कई रातें रोती रही थीं। मैं वो आठ दिन उसी में जी रही थी कि, मुझे एक सभा में निर्वस्त्र किया जा रहा है और लोग हंस रहे हैं। मैं उसमें जीती थी। कई लोगों ने कहा कि द्रौपदी के किरदार में मेरी एक्टिंग अच्छी थी, लेकिन वो एक्टिंग नहीं थी। मैं शूटिंग के बाद रात दस बजे होटल आ जाती थी और फूट-फूट कर रोती थी। मैं आठ दिन उसी में जीती रही।

सोचो आपके बच्चे के साथ ऐसा हो रहा है
आज भी वह दिन याद करो की वह किस तरह से। पश्चिम बंगाल में हर एक औरत, जिसके साथ यह घटना घट रही है। वह कैसे जी रही है। आधी तो मार दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि, आप कुछ देर के लिए आंखे बंद करो और सोचो आपके बच्चे के साथ ऐसा हो रहा है। आप देखोगे कि आप कितने दिन तक सो नहीं पाओगे? वहीं, दूसरी ओर रूपा गांगुली के इस बयान को टीएमसी ने ड्रामा करार दिया है। टीएमसी के एक नेता ने कहा कि, हम सब जानते हैं कि वह बड़ी कलाकार है और उन्होंने महाभारत की द्रोपदी का रोल करते हुए इसे दिखाया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News