जामिया में बवाल, रात 11.30 बजे कांग्रेस ने PC कर सरकार को घेरा

punjabkesari.in Monday, Dec 16, 2019 - 12:31 AM (IST)

नेशनल डेस्कः नागरिकता कानून पर देश भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में भी हिंसक प्रदर्शन देखा गया। प्रदर्शन के बीच जामिया के छात्रों ने दावा किया कि जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों पर पुलिस के जरिए लाठियां बरसाई गई। वहीं, कांग्रेस ने इस बीच रविवार रात साढ़े 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने नागरिकता कानून पर हुई हिंसा और छात्रों को पिटने की निंदा की। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी झारखंड में चुनाव प्रचार में बिजी हैं।
PunjabKesari
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता नायक रागिनी ने मीडिया प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्र और छात्राएं कैंपस के अंदर से वीडियोज भेज रहे हैं। उन पर हिंसा की जा रही है। सरकार निरकुंश हो गई है। छात्र राजनीति के इतिहास में ऐसी घटनाएं कभी नहीं हुई हैं।
PunjabKesari
रागिनी नायक ने कहा कि लड़कियां कमरे में खुद को बंद करके बैठी हुई हैं, साथ ही मदद की गुहार लगा रही हैं। लड़के कमरे से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, कैंपसे में आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं। दम घुट रहा है। लेकिन पुलिस छात्रों को घसीट कर बाहर ले जा रही है। वहां छात्रों का दम घुट रहा है। यह हाल राजधानी दिल्ली का है।
PunjabKesari
वहीं कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि छात्रों पर ऐसी घटना कभी सामने नहीं आई। नौजवानों पर अत्याचार किया जा रहा है। छात्र राजनीति को निशाना बनाया जा रहा है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय और अब जामिया विश्वविद्यालय हर जगह छात्र राजनीति को कुचला जा रहा है. बच्चों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। हॉस्टल और लाइब्रेरी में भी आंसू गैस के गोले बरसाएं जा रहे हैं।
PunjabKesari
पवन खेड़ा ने कहा सरकार का काम शांति बरसाए रखना है। जापान के प्रधानमंत्री भारत नहीं आ पा रहे हैं, बांग्लादेश के विदेश मंत्री भारत नहीं आ पा रहे हैं, देश के गृह मंत्री पूर्वोत्तर के राज्यों में नहीं जा पा रहे हैं और हमारे प्रधानमंत्री झारखंड में चुनावी रैली कर रहे हैं। यह किस तरह की सरकार है। छात्रों के खिलाफ बर्बरता पूर्वक व्यवहार किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News