Royal Enfield Himalayan को मिले 3 नए कलर ऑप्शन
punjabkesari.in Friday, Nov 25, 2022 - 04:11 PM (IST)
ऑटो डेस्क: Royal Enfield ने Himalaya को 3 नए कलर ऑप्शन- ग्लेशियर ब्लू, ड्यून ब्राउन और स्लीट ब्लैक मे पेश किया है। कंपनी का कहना है कि ये तीनों कलर ऑप्शन- हिमालय क्षेत्र में देखे गए रंगों से प्रेरित हैं। डिटेल में बात करें तो ग्लेशियर ब्लू कलर, हिमालय में ठंडे ग्लेशियरों से प्रेरित है, जबकि ड्यून ब्राउन नुब्रा घाटी, लद्दाख में मौजूद टीलों के कलर से इंस्पार्यड हैं। रॉयल एनफील्ड हिमालयन के फ्यूल टैंक, फ्रंट बीक, फ्रंट रैक, साइड पैनल और रियर मड गार्ड पर नई कलर स्कीम देखी जा सकती है।
यह नए कलर मौजूदा पाइन ग्रीन, ग्रेनाइट ब्लैक और ग्रेवेल ग्रे रंगों के साथ ही अवेलेबल होंगे। वही जानकारी के लिए बता दें कि Enfield ने Himalaya पर Gravel Grey, Rocker Red और Lake Blue ऑप्शन को बंद कर दिया है। कलर ऑप्शन के अलावा अन्य अपडेट्स में Himalaya को ग्रिल और साइड पैनल पर एक नए डिबॉस्ड लोगो और स्टैंडर्ड तौर पर यूएसबी चार्जिंग पोर्ट के रूप में कुछ अपडेट्स दिए गए हैं।
Royal Enfield Prices-
Variant |
Price |
Dune Brown |
Rs. 2.22 Lakh |
Glacial Blue, Sleet Black |
Rs. 2.22 Lakh |