विजयपुर में 2.51 करोड़ रूपए की लागत से सडक़ का निर्माण कार्य शुरू

punjabkesari.in Monday, Sep 26, 2022 - 05:19 PM (IST)

साम्बा : विजयपुर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए आज जिला विकास परिषद के अध्यक्ष केशव दत्त शर्मा द्वारा एक सडक़ निर्माण के कार्य का शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि विश्वकर्मा मंदिर से गांव चक बागलाँ और घो ब्राह्मणा पंचायत के गांव शहजादपुर तक सडक़ का निर्माण किया जाएगा जिसे लगभग 2.51 करोड़ रूपए की लागत से पूरा किया जायेगा।

 

उन्होंने कहा कि इस सडक़ का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आस पास के सभी गांवों इसका बहुत लाभ मिलेगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री चन्दर प्रकाश गंगा, जिला विकास परिषद् की सदस्य शिल्पा दुबे, ब्लॉक विकास परिषद् विजयपुर के अध्यक्ष जोगेश्वेर सिंह के साथ-साथ भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सिंह, वरिष्ठ नेता जय राम शर्मा, नवीन शर्मा, गुरमीत चौधरी, नैंसी चौधरी आदि भी मौजूद थे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News