आज आएंगे गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनावों के नतीजे, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Thursday, Dec 08, 2022 - 05:30 AM (IST)

नेशनल डेस्कः गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का नतीजा आज सामने आएगा। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। अधिकतर एग्जिट पोल ने गुजरात में लागातर सातवीं बार भाजपा के सत्ता में आने की संभावना जताई है। वहीं, हिमाचल में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर बताई जा रही है। हिमाचल में 68 सीटों पर 12 नवंबर जबकि गुजरात में 182 सीटों पर दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को मतदान कराया गया था। 
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें-
PunjabKesari
छह विधानसभा और एक लोकसभा सीट के नतीजे आज
गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनावों के नतीजों के अलावा आज पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट (मैनपुरी) पर भी वोटों की गिनती होनी है। जिन विधानसभा सीटों के नतीजे आएंगे उनमें उत्तर प्रदेश की रामपुर और खतौली सीट, ओडिशा की पद्मपुर सीट, राजस्थान की सरदारशहर सीट, बिहार की कुढ़नी और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर सीट शामिल है। इसके अलावा मैनपुरी की लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव हुआ था। 

MCD Results 2022: केजरीवाल ने जीता दिल्ली का दिल, 15 साल बाद कम हुआ भाजपा का दम
दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए 134 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि भाजपा ने 104 सीट व कांग्रेस ने 9 सीटों पर विजय हासिल की है। तीन निर्दलीय भी निर्वाचित हुए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को दोपहर तीन बजे के बाद सभी 250 सीटों पर मतगणना संपन्न होने का ऐलान किया। 

‘मेक इन इंडिया’ को लेकर केसीआर ने साधा केंद्र पर निशाना, जानें क्या बोले?
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने ‘मेक इन इंडिया', एलआईसी विनिवेश व अन्य पहलों को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि कोई नया उद्योग नहीं आया है बल्कि सार्वजनिक उपक्रमों को कथित तौर पर बेचा जा रहा है।

हमें संसद में बोलने की अनुमति नहीं है, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी का आरोप
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर देश में लोकतंत्र की रक्षा करने वाली संस्थाओं को ‘‘दबाने'' का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के सदस्यों को संसद में मुद्दों को उठाने की अनुमति नहीं दी गई। 

दिल्ली क्राइम की इंतहा: श्रद्धा के बाद अब 3 साल के मासूम का मिला कटा हुआ सिर
देश में क्राइम किस हद तक बढ़ चुका है और  इंसान दूसरे इंसान के लिए कैसे खुंखार होता जा रहा है इसका ताजा मामला श्रद्धा हत्याकांड में देखने को मिला। जिसके अपराध की कहानी ने पूरे देशे को हिला दिया। वहीं अब एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक 3 साल के बच्चे का किडनैप कर उसके शव के टुकड़े कर दिए। 

नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, पीठ बोली- अदालत चुपचाप नहीं बैठेगी...सरकार को देना होगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि आर्थिक नीति के मामलों में न्यायिक समीक्षा के सीमित दायरे का मतलब यह नहीं है कि अदालत चुप बैठ जाएगी। साथ ही, शीर्ष अदालत ने कहा कि सरकार किस तरह से निर्णय लेती है उस पर कभी भी गौर किया जा सकता है। शीर्ष अदालत 8 नवंबर, 2016 को केंद्र द्वारा घोषित नोटबंदी को चुनौती देने वाली 58 याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। 

AIIMS ऑनलाइन हैकिंग: सुरक्षा के साथ समझौता हो रहा है और सरकार सोई है: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद' (आईसीएमआर) की वेबसाइट में सेंध लगाने के प्रयासों की घटना की पृष्ठभूमि में बुधवार को आरोप लगाया कि सुरक्षा के साथ समझौता हो रहा है, लेकिन सरकार सोई हुई है। उन्होंने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, हमारी सुरक्षा के साथ समझौता हो रहा है। हैकिंग के कारण 14 दिनों से एम्स प्रभावित है। सफदरजंग अस्पताल पर भी साइबर हमला हुआ है। आईसीएमआर में 24 घंटे में 6000 बार सेंध लगाने की कोशिश हुई। परंतु भाजपा सरकार सोई हुई है। 


  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News