गणतंत्र दिवस: राजपथ पर दिखाई गई 10 विशाल ''स्क्राल'' कैनवास पर गुमनाम नायकों की कहानी, 600 कलाकारों ने मिलकर बनाया

punjabkesari.in Wednesday, Jan 26, 2022 - 01:17 PM (IST)

नई दिल्लीः देश आज 26 जनवरी के मौके पर 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है जिसकी धूम पूरे देश में है। वहीं दिल्ली में राजपथ पर परेड के दौरान कई विशाल झांकिया पेश की गई जिसमें भारत की संस्कृति देखने को मिली। इस दौरान राजपथ पर 10 विशाल ‘स्क्राल’ कैनवास पर स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों की बहादुरी को चित्रकारी के जरिये प्रदर्शित किया गया है। हर स्क्रॉल की लंबाई 75 मीटर और ऊंचाई 15 फुट है।
 

इसे रक्षा और संस्कृति मंत्रालयों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘कला कुंभ’ के दौरान तैयार किया गया था। इन्हें देशभर के 600 से अधिक कलाकारों ने चंडीगढ़ और भुवनेश्वर में दो चरणों में तैयार किया। इनके जरिए स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों की वीरता को दर्शाया गया है।  

 

भुवनेश्वर में आयोजित कलाकुंभ में उड़ीसा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, बंगाल, और आंध्र प्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों को चित्रित किया गया है।  
 

 

चंडीगढ़ में चित्रित किए गए स्क्रॉल में लद्दाख, जम्मू, कश्मीर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के गुमनाम नायकों की वीरता को दर्शाया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News