गणतंत्र दिवस: राजपथ पर दिखी नारी शक्ति की झलक-राफेल की पहली महिला फाइटर पायलट शिवांगी ने दी सलामी

punjabkesari.in Wednesday, Jan 26, 2022 - 11:59 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  आज 26 जनवरी के मौके पर देश अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 1950 में इस दिन देश का संविधान लागू किया गया था।  गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर जारी परेड में भारत के शौर्य और संस्कृति की अद्धभुत झलकियां देखने को मिली।
 

वहीं इस बीच भारत की तीनों सेना और सुरक्षबलों की टुकड़ियों और आधुनिक हथियारों के प्रदर्शन देश का गौरव बढ़ाया। इतना ही नहीं  इस दौरान नारी शक्ति की भी झलक देखने को मिली। एयरफोर्स की झांकी पर राफेल जेट की पहली महिला फाइटर पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह नजर आईं और उन्होंने सलामी भी दी। 
 

वहीं इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राजपथ पहुंचे थे जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ और 21 तोपों की सलामी दी गई। राष्ट्रपति से पहले उनकी पत्नी सविता कोविंद राजपथ पहुंचीं।
 

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष परिधान में नजर आए। उन्होंने ब्रह्मकमल वाली उत्तराखंडी टोपी पहन रखी थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News