30 साल बाद श्रीनगर के लाल चौक पर फहराया गया तिरंगा, वीडियो में देखें यह ऐतिहासिक पल

punjabkesari.in Wednesday, Jan 26, 2022 - 06:11 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आज 26 जनवरी के मौके पर पूरे देशभर में गणतंत्र दिवस की धूम है। वहीं आज के इस अवसर पर  श्रीनगर के लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। पहली बार बुधवार को श्रीनगर के लाल चौक में प्रतिष्ठित घंटाघर पर तिरंगा फहराया गया। यह स्वतंत्रता के बाद के कई दशकों के बाद यकीनन श्रीनगर में घंटा घर के ऊपर तिरंगा फहराया गया।
 

प्रशासन ने क्षेत्र की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए धारा 370 को निरस्त करने के बाद भी श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने की अनुमति से इनकार कर दिया था। गणतंत्र दिवस 2022 के अवसर पर दो कार्यकर्ताओं साजिद यूसुफ शाह और साहिल बशीर भट्ट द्वारा झंडा फहराया। दोनों कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्रशासन से अनुमति मांगी थी। 
 

 इसके लिए लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। 1992 में बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में तिरंगा फहराया गया था। जोशी के साथ उस समय नरेंद्र मोदी भी थे। मोदी ने वहां पर भाषण भी दिया था। भाजपा ने 1991 में यात्रा की थी। 
 

एक ऐतिहासिक स्थान है  श्रीनगर का लाल चौक 
 श्रीनगर में संवेदनशील लाल चौक एक ऐतिहासिक स्थान है। 1948 में जब तत्कालीन प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। अगस्त 2019 में, केंद्र ने अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया और जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द कर दिया था।
  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News