धार्मिक गुरु रामराव महाराज का निधन, पीएम मोदी बोले- आपकी सेवा भावना को हमेशा याद किया जायेगा

punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2020 - 05:01 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बंजारा समुदाय के एक शीर्ष धार्मिक गुरु रामराव महाराज ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। लंबी बीमारी के चलते उनका  शनिवार को निधन हो गया। पिछले कई दिनों से रामराव महाराज का मुंबई के लीलावती अस्पताल में का इलाज चल रहा था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आध्यात्मिक गुरू रामराव बापू महाराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

 

पीएम मोदी ने लिखा भावुक पोस्ट 
मोदी ने अपने ट्विट संदेश में लिखा​ कि श्री रामराव बापू महाराज जी को समाज के प्रति उनकी सेवा भावना और समृद्ध आध्यात्मिक ज्ञान के लिए याद किया जायेगा। उन्होंने गरीबी हटाने तथा लोगों की परेशानियां दूर करने के लिए निरंतर काम किया। मुझे कुछ महीने पहले उनसे मिलने का सौभाग्य मिला था। निराशा की इस घड़ी में उनके अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति ।

 

अमित शाह ने जताया दुख 
शाह ने अपने संदेश में कहा कि सामाज सुधारक और आध्यात्मिक गुरू रामराव बापू महाराज का निधन हम सब के लिए क्षति है। उनका समूचा जीवन गरीबों और दबे कुचलों के उत्थान के प्रति समर्पित रहा। उन्हें उनके इस पवित्र कार्य के लिए हमेशा याद किया जायेगा। उनके अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति। 

 

महाराज का निधन समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति: हर्षवर्धन
वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने आध्यात्मिक गुरू रामराव बापू महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया । उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि श्री रामराव बापू महाराज का निधन समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वह गरीबों और जरूरतमंदों का सहारा थे। उनके अनुयायियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनायें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News