uttarakhand: हार पर बोले रावत, ईवीएम के चमत्कार और मोदी क्रांति को सलाम

punjabkesari.in Saturday, Mar 11, 2017 - 04:50 PM (IST)

देहरादूनः राजनीतिक दृष्टि से देश के सबसे महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा इतिहास रचने जा रही है और साथ ही उत्तराखंड में भी उसकी सरकार बनना तय हो गया है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भाजपा नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई है और देश की राजनीतिक कहानी बदल दी है।’’ चुनाव के परिणाम अपनी पार्टी के पक्ष में न रहने के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

यहां राजभवन सूत्रों ने बताया कि दोपहर बाद मुख्यमंत्री रावत ने राजभवन जाकर राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल से मुलाकात की तथा अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया।   राज्यपाल ने रावत का इस्तीफा स्वीकार करते हुए उन्हें प्रदेश में अगली सरकार के गठन तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर अपने पद पर बने रहने का आग्रह किया है। वहीं इस्तीफा देने के बाद रावत ने बस इतना कहा कि ईवीएम के चमत्कार और मोदी क्रांति को सलाम करता हूं। कहां कमी रह गई इसका आकंलन करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News