महाराष्ट्र: शिवसेना के इस नेता के खिलाफ दर्ज हुआ बलात्कार का केस, जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप

punjabkesari.in Thursday, Feb 17, 2022 - 03:08 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के पुणे में 24 वर्षीय महिला से बलात्कार करने और उसे गर्भपात के लिए मजबूर करने के आरोप में शिवसेना के एक स्थानीय नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Maharashtra | FIR registered against Shiv Sena Deputy leader Raghunath Kuchik under IPC Sec 376 and 313 in Shivajinagar Police Station of Pune City Police. FIR registered after a complaint of rape and forceful abortion received last night at the Polie Station.

— ANI (@ANI) February 17, 2022

शिवाजी नगर थाने के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि महिला की शिकायत पर शिवसेना की श्रम इकाई भारतीय कामगार सेना के महासचिव रघुनाथ कुचिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 313 (महिला की सहमति के बिना गर्भपात) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा, " कुचिक की सोशल मीडिया के जरिए महिला से दोस्ती हुई थी। शिकायत के मुताबिक, उसने महिला से शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।" उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता जब गर्भवती हुई तो उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया गया। इस बीच कुचिक ने आरोपों को बेबुनियाद बताया और दावा किया कि महिला ने उसे "हनी-ट्रैप" में फंसाया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News