राष्ट्रपति कोविंद ने गुजरात विधानसभा को किया संबोधित, कहा- स्वतंत्र भारत की कल्पना में सबसे आगे गुजरात

punjabkesari.in Thursday, Mar 24, 2022 - 06:16 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार को गुजरात विधानसभा को संबोधित किया और देश के विकास के लिए राज्य के लोगों और सरदार पटेल जैसे नेताओं के योगदान की सराहना की। यह किसी भी राष्ट्रपति द्वारा राज्य विधानसभा को पहला संबोधन था, और यह कार्यक्रम भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के जश्न के तौर पर मनाए जा रहे 'आजादी के अमृत महोत्सव' का हिस्सा था। स्वतंत्रता और उसके अमृत उत्सव के संदर्भ में गुजरात के अलावा कोई उपयुक्त स्थान नहीं है। स्वतंत्र भारत की कल्पना करने वालों में गुजरात के लोग सबसे आगे थे।

कोविंद ने देश को एकजुट करने में सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा, ''भारत के लोगों के दिलों में सरदार पटेल का दर्जा केवड़िया में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (पटेल की प्रतिमा) से भी ऊंचा है।'' कोविंद ने यह भी कहा कि वडोदरा के महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ ने उच्च शिक्षा प्राप्त करने में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की मदद की थी और ''यहां (गुजरात में) आंबेडकर ने अस्पृश्यता को समाप्त करने की शपथ ली थी।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News