रामायण ने दुनियाभर में मचा दिया धमाल, बना सबसे ज्यादा देखा जाने वाला नंबर वन शो

punjabkesari.in Friday, May 01, 2020 - 01:13 PM (IST)

नेशनल डेस्क: करीब तीन दशक पुराने व अपने जमाने में बेहद लोकप्रिय रहे धारावाहिक रामायण ने एक बार फिर करोड़ों लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। इस धारावाहिक ने सारे रेकॉर्ड्स तोड़ते हुए दुनियाभर में धमाल मचा दिया है। इसीका नतीजा है कि रामायण का रिटेलीकास्ट दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला कार्यक्रम बन चुका है। 

PunjabKesari
डीडी नैशनल यानी दूरदर्शन ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी। डीडी नैशनल ने अपने ट्वीट में लिखा कि दूरदर्शन पर रामायण का री-टेलिकास्ट ने दुनिया भर के व्यूअरशिप रेकॉर्ड्स को तोड़ डाला है और यह शो 16 अप्रैल को पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जानेवाला शो बन चुकी है, जिसे 7.7 करोड़ व्यूअर्स मिले हैं। 

PunjabKesari
डीडी इंडिया ने अपने ट्वीट में 'रामायण' (Ramayan) के रिकॉर्ड दर्ज करने की जानकारी देते हुए लिखा कि दूरदर्शन पर रामायण के रिब्रॉडकास्ट ने विश्वस्तर पर व्यूवरशिप के जरिए रिकॉर्ड कायम किया है। बता दें कि सरकार ने देश में कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर लागू  लॉकडाउन के दौरान इस धारावाहिक को पुन: प्रसारित करने का फैसला किया था।

PunjabKesari
लॉकडाउन के कारण हर दिन सुबह 9 से 10 बजे और रात में भी 9 से 10 बजे रामायण का प्रसारण हो रहा है। अभी उत्तर रामायण चल रही है, जिसमें लव और कुश के प्रसंग खूब पसंद किया जा रहा है। रामानंद सागर की बनाई इस रामायण का प्रसारण पहली बार 1987 से 1988 के बीच दूरदर्शन पर ही किया गया था। तब हर रविवार को इसका प्रसारण होता था और नजारा आज की तरह ही होता था। आज लॉकडाउन के कारण लोग घरों में कैद हैं, लेकिन तब रामायण देखने के लिए लगभग पूरे देश में कर्फ्यू जैसा माहौल बन जाता था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News